फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू में कूदे युवक का उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। गत दिन छोटी सरयू में कूदे युवक का शव शुक्रवार को नदी में उतराया मिला। शव को उतराया देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा निवासी 27 वर्षीय अब्दुल गफ्फार पुत्र गनी बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ चिस्तीपुर स्थित छोटी सरयू नदी की तरफ गया और पुलिया से नदी में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी गोताखोरों से काफी तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे उसका उतराया शव देखा और उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें