फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नदी में गिरी किशोरी का 48 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। सरयू से हो रहे कटान को देखते समय नदी में गिरी किशोरी का शव 48 घंटे साद बिंटोलिया गांव के पास उतराया हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा बखरिया छावनी की शिवानी यादव (17) पुत्री देवेंद्र यादव मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज तरकुलहा धरमपुर विशुनपुर में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बीते मंगलवार की शाम वह अपनी मां गिरिजा देवी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इस दौरान सरयू नदी में हो रहे कटान को देखने के लिए किनारे पर खड़ी थी। अचानक जमीन नदी में विलीन होने से वह भी बह गई। शिवानी के डूबने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियाचन चलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सरयू नदी के सबसे अंतिम छोर पर बसे बिंदटोलिया गांव के पास नदी में उतराया हुआ उसका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण विद्यालय में चर्चित थी। शव मिलने की सूचना के बाद विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में शोक संवेदना जताने के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें