फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ रात को पी जा रहा गायों का दूध, पशुपालक हो रहे परेशान:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज नगर पंचायत के आसपास बसे गांवों के पशुपालकों के समक्ष एक सांड ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। सुबह पशुपालक गायों से अभी दूध निकालने की सोच ही रहे हैं तब तक सांड आकर गाय का दूध ही पी जा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब रात में पशुओं के बाड़े में हलचल होने पर पशुपालकों ने टार्च जलाकर देखा। जानकारी होने के बाद रोज सुबह सांड़ को पशुपालक खदेड़कर पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह सबको चकमा दे देता है। नगर पंचायत के हिकमा, भदसामानेपुर के मधुसूदन त्रिपाठी, सुशील मौर्या भदसामानोपुर ने बताया कि प्रतिदिन रात दो बजे के बाद सांड़ आकर खूंटा मेें बंधी गायों का दूध ही पी जा रहा है। बुधवार को हिकमा व भदसामानोपुर के बीच पशुपालकों ने दौड़ाकर सांड को पकडकर दूर 10 किमी दूर छोड़ा। लेकिन फिर आ गया। ताकतवर होने के चलते गायों का यह जबर्दस्ती दूध पी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें