फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फिर से लौटी ठंड, कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार हुई कम

विज्ञापन
रविवार को नगर के सलाहाबाद रोड पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाता कार सवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। एक फरवरी की सुबह जनपद वासियों को ठंड ने एक बार फिर से परेशान किया। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह में कोहरा छाया रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री था। 6 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जबकि आद्रता 73 फीसदी रही। कोहरे की वजह से सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता महज सौ मीटर तक थी। करीब 11:30 बजे धूप निकली जिसके बाद गांव से लेकर शहर तक जन जीवन सामान्य हुआ। अवकाश का दिन होने से सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही में कमी थी। बीते दो दिनों से पारा में लगातार हो रही गिरावट के बाद गांव में खेती किसानी के बीच सुबह और शाम लोग अलाव के पास बैठे रहे। रात में पारा गिरने से नगर के भीटी पुलिस बूथ, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, ब्रह्मस्थान, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़ पर नगर पालिका की तरफ से अलाव जलाए गए। घने कोहरे से वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन और मऊ से लखनऊ राजमार्ग पर भारी वाहन खड़े थे। दृश्यता कम होने से वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलते रहे। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम गर्म होने के बाद कोहरे के लौटने से विशेषज्ञ इस मौसम को खेती के लिहाज से अनुकूल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें