फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच में भर्ती मरीजों ने व्यवस्था को सराहा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आईसोलेशन कोच का निरीक्षण करते जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह और ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के साथ जंक्शन पहुंचे। उन्होंने रेलवे के आईसोलेशन कोच में भर्ती 32 मरीजों से मिल रही चिकित्सीय तथा अन्य सुविधाओं की बारे में जानकारी ली। मरीजों ने कोच में मिल रही सुविधाओं को सराहा। वहीं, इंदारा में प्रशासन के बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का मुआयना किया। यहां लोगों ने कई खामियों के बारे में शिकायत की। सत्यवीर सिंह सबसे पहले इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां रह रहे लोगों ने सही भोजन न मिलने, मास्क और नहाने के लिए बाल्टी और साबुन न मिलने की शिकायत की। सचिव ने नोडल अधिकारी बीडीओ कोपागंज आरके वर्मा को शिकायत दूर करने का निर्देश दिया । सचिव ने भोजनालय का भी निरीक्षण किया। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव और ग्राम पंचायत सेक्रेटरी इंद्रमणि यादव ने बताया कि लोगों को अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। सचिव ने बीडीओको भुगतान मे आ रही समस्या दूर कराने को कहा। इसके बाद सचिव मऊ जंक्शन पहुंचे और 10 कोचों के 160 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सचिव ने लोगों से व्यवस्था की बाबत पूछा तो लोगों ने इसे बेहतर बताया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, डा. अतुल शर्मा, धीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें