फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की जद में रहेगा शहर का चप्पा-चप्पा

विज्ञापन
नगर के मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर नगर पलिका द्वारा लगवाया गया सीसीटीवी कैमरा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की सुरक्षा तथा नगर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के के लिए सभी चौराहों और बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है। हालांकि पहले चरण में मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर कैमरे लगाए गए थे। निगहबानी के लिए दक्षिणटोला थाने पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। पालिका की इस योजना से शहर में चप्पे-चप्पे की निगरानी इनसे की जा सकेगी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस नजर भी रख सकेगी। नगर पालिका नगर में विकास के साथ सुुरक्षा की योजना पर काम करने में जुटा है। इसी के तहत नगर के सभी बाजार, चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है। दूसरे चरण की शुरुआत में शहर के प्रवेश द्वार, शहर के मुख्य चौक और चौराहे, भीड़ वाले स्थान समेत अन्य जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। शहर के वार्डों के गली मुहल्लों में भी कैमरे फिट किए जाएंगे। सूत्रों की माने तो सीसीटीवी कैमरे के लिए पुलिस प्रशासन से भी चिह्नित स्थान बताने का सुझाव मांगा गया है। जिससे पुलिस भी इनकी फुटेज की मदद से आपराधिक घटनाओं या किसी प्रकार की अप्रिय गतिविधियां की जांच कर सके। फिलहाल पहले चरण में मिर्जाहादीपुरा तिराहा से औरंगाबाद तक दस सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। दूसरे चरण में औरंगाबाद से सदर चौक, शेष बाजार और चौक तिराहा पर कैमरे लगाए जाएंगे। हर चौराहों और तिराहों पर तीसरी आंख से निगहबानी कराई जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद में दस जगहों पर कैमरे इंस्टॉल हो चुके हैं। इसकी मॉनीटरिंग दक्षिणटोला थाने से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें