फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कंपोजिट स्कूल पर पहुंचे नगर शिक्षा अधिकारी, छात्राओं से पूछा पहाड़ा, ली जानकारी

विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय मुंशीपुरा में निरीक्षण करते नगर ​शिक्षा अ​धिकारी रजितलाल रत्नाकर।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
मऊ। नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर कंपोजिट स्कूल पर पहुंचे और पांचवी की छात्रा से पहाड़ा पूछ कर संतुष्ट हुए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई प्रिंट रीच, संदर्शिकाओं और दीक्षा रीड एलांग और निपुण प्लस एप पर विभागीय निर्देशों का शिक्षक अनुपालन करें। शिक्षक गुणवत्तापूर्ण कक्षा शिक्षण योजना बनाकर ही पढ़ाई करें तभी अभिभावक बच्चों के नामांकन के प्रति विद्यालयों में आकर्षित होंगे। नगर शिक्षा अधिकारी रजितलाल रत्नाकर ने शुक्रवार को नगर के कंपोजिट मुंशीपुरा, हकीकतपुर, बेलचैरा कंपोजिट विद्यालयों के शैक्षिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को दिए। सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा बालक के कक्षा 4, 5 के बच्चों से पढ़ाई का हाल जाना। पांचवी की छात्रा सोनी पहाड़ा पूछे और संतुष्ट दिखे। परी से विषयों की जानकारी ली तो उसने बताया कि पढ़ाई के साथ सिखाया भी जाता है। शिक्षिका सोनम श्रीवास्तव और शिक्षक चंद्रधर राय के कक्षा शिक्षण से संतुष्ट दिखे और सभी शिक्षकों से दैनिक शिक्षण योजना बनाकर डायरी में दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की साफ-सफाई, कंपोजिट ग्रांट, बिल्डथान, यू डायस नामांकन अपडेट करने का निर्देश दिया। इस दौरान खुर्शीद अनवर, फरहत जबीं, शोभावती देवी, चंद्रधर राय, संगीता, राधा सिंह, उमा देवी, मीना, गुलफंसा आदि को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें