फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केंद्रीय टीम ने गांव में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के माहपुर गांव में केंद्रीय टीम ने रविवार को गांव में हुए विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच की। केंद्रीय टीम ने गांव में बने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, परिषदीय विद्यालय, आरआरसी सेंटर, खाद्यान्न भंडार, जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण की। जल जीवन मिशन के तहत संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का त्वरित समाधान का निर्देश दिया। गढ़वा, गद्दोपुर पुरवा में बिछाए गए पाइपलाइन का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम के साथ जल निगम के अधिशासी अभियंता रामदयाल, डीसी स्वच्छ भारत मिशन विवेक शुक्ला, ग्राम प्रधान जगदीश चौहान, सचिव वीरेंद्र प्रसाद, लेखपाल मदन राम, राजकुमार चौहान, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दुर्ग विजय, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें