फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही रही छात्राओं को टक्कर मारने के बाद पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित चटृटी के पास शनिवार को एक बेकाबू कार ने बाइक सवार सहित दो पैदल जा रही छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दिया और अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों छात्रों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी परी गुप्ता 8 पुत्री राकेश गुप्ता और उसकी चचेरी बहन अंजली गुप्ता 10 शनिवार की दोपहर में गांव स्थित चट्टी पर कोचिंग पढने के लिए जा रही थी। अचानक वनदेवी की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने छात्राओं सहित बाइक सवार जितेंद्र 35 पुत्र मुसाफिर निवासी कहिनौर के साथ सौरभ 35 और उसकी पत्नी सुषमा 30 निवासी सुअराबोझ को ठोकर मार दिया।जिससे ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू कार पलट गई जिससे कार में सवार गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के भडसर गांव निवासी करिश्मा 16 पुत्री होशियार राजभर घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चिकित्सा जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां परी और अंजली की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें