फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार

विज्ञापन
कोपागंज के भातकोल मोड़ पर नगर पंचायत द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरी कार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के भातकोल मार्ग पर नगर पंचायत के द्वारा नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बुधवार की सुबह एक कार गिर गयी। कार को गड्ढे में लटकते देख आसपास के लोगों ने बैठे लोगों की बाहर निकाला। लोगों ने बल्ली के सहारे किसी प्रकर कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा भातकोल मोड़ पर नाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा भातकोल जाने वाली सड़क पर दो फीट की जगह छोड़कर 6 फीट गहरा और 5 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया है। लेकिन बिगत सोमवार की रात्रि हुई तेज बारिश के चलते गड्ढे में बारिश का पानी भर है। यह मार्ग भातकोल होते हुए आजमगढ़ तक जाता है। इसीलिए इस मार्ग पर दिनभर में सैकड़ों गाड़ियों का आवागमन होता है। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा रुट डायवर्जन का बोर्ड नहीं लगाने से कई गाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार की सुबह दो लोग कार से धवरिया साथ से मऊ जा रहे लोगों की कार उक्त गड्ढे में फंस गए। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच लोगों को कार से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें