फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ढाबा संचालक को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना के कुसुम्हा बाजार के पास बसारथपुर गांव के पास ढाबे में बीते दो जून को दबंगों ने घुसकर मारपीट कर कर्मचारियों को घायल कर दिया। ढाबा संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना क्षेत्र के खरगौली गांव निवासी अभिषेक राय पुत्र राकेश राय ने बताया कि उसका कुसुम्हा बाजार स्थित बसारथपुर गांव के पास संतुष्टि नामक ढाबा है। बताया कि दो जून को ढाबा के रसोइए शिवम गोंड ने फोन करके बताया कि कुछ लोग ढाबा पर आकर कर्मचारियों को गाली दे रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद वह खुद सहयोगी शिवानंद उपाध्याय के साथ ढाबा पर पहुंचे। सभी ने अचानक धारधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से बेहोश होने पर अभी बीएचयू में दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद तीन जून को अचानक सभी दबंग चेहरा ढककर उसके घर पहुंचे। घर पर लूटपाट करने लगे, उन्होंने बीच बचाव कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। ढाबे पर हुए हमले की सभी वीडियो सीसी कैमरे में कैद है। वही घर पर लूटपाट के बाद सभी सीसी और डीवीआर निकाल ले गए। बताया कि अभी भी दबंग फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें