वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र तमसा नदी में खराटी घाट के पास शुक्रवार को एक वृद्ध महिला का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। वृद्धा का शव देखकर नदी में नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए नदी किनारे भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कस्बा चौकी प्रभारी जगदीश सिंह को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया । बाद में इसकी शिनाख्त 75 वर्षीय फूलमती देवी पत्नी स्व. केवल साहनी निवासी वलीदपुर भीरा के रूप में हुई । कुछ दिन पूर्व फूलमती देवी के पुत्र ने अपनी मां के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया था। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को पंचनामा कर के परिजनों को सौंप दिया।