फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी से विवाद के बाद घर से कमाने की बात कहकर निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के करउत ग्राम पंचायत के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की भोर में ताजोपुर बारी निवासी रोहित का (35) का शव मिला। वह बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद घर के सदस्यों से कमाने की बात कहकर निकला था। सूचना पर पहुंची हलधरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शिवविजय राजभर ने बताया कि रोहित बेरोजगार था। वह घर पर ही रहता था। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी पत्नी बबीता से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद बबीता ने शाहपुर मायके में फोन की। वहां उसकी मां आई और उसे और उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गई। इसके बाद रोहित अपने परिजनों से कमाने जाने की बात कहकर बैग लेकर घर से निकल गया था। शुक्रवार की भोर में ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर रोहित का शव देखा तो सूचना दी। एसओ हलधरपुर विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि रोहित के पिता ने तहरीर दी है। पिता ने ट्रेन की चपेट में आने से रोहित की मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें