फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच दिन से लापता महिला का शव 200 मीटर दूर तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर के मर्यादपुर गांव में पांच दिन से लापता महिला का शव शनिवार को तालाब में मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। कई दिनों से लापता महिला के बेटे ने थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। मर्यादपुर निवासी माला देवी (55) 14 जनवरी की रात 11 बजे अचानक घर लापता हो गईं। घर में नहीं दिखने पर परिजनों ने रातभर उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। महिला के घर से 200 मीटर दूर स्थित पोखरे में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। पोखरी में माला देवी का शव देख वह अवाक रह गए। सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें