फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराई साइकिल, बचा सवार

विज्ञापन
वाराणसी भटनी रेलखंड पर कुसमौर रेलवेक्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त साइकिल। - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कुसमौर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात रेलवे क्रासिंग पार कर रहा साइकिल सवार बाल बाल बचा। दरअसल रेलवे ट्रैैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। संयोग रहा कि ट्रेन को आते देख साइकिल छोड़कर ट्रैक से हट गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। रानीपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी बिपिन सिंह बुधवार की शाम को बढुआगोदाम कार्य से गए हुए थे। वापस घर आने में रात साढ़े नौ बज गया था। रात में वह वापस जा रहा था। कुसमौर रेलवे अंडरपास में पानी भरा देखकर वह रेलवे लाइन के ऊपर से साइकिल पार करने लगा। इसी बीच पिपरीडीह की तरफ से अचानक ट्रेन आ गई। जब तक बिपिन साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करता तब तक ट्रेन नजदीक आ गई। जिससे घबरा कर साइकिल रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ कर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें