फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पट्टीदारों ने युवक का पैर तोड़ा, पुलिस ने आरोपियों का किया शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में आपसी रंजिश में पट्टीदारों ने धावा बोलकर एक युवक का पैर तोड़ दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में मुकदमा दर्ज किया और केवल एक आरोपी का चालान किया। शुक्रवार को मुकामी पुलिस को बकराबाद निवासी अनीता पत्नी कोमल चौहान द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसके पट्टीदारों हरिराम चौहान ,राहुल एवं रवि तथा प्रताप ने बृहस्पतिवार को अपराह्न में लगभग 3.30 बजे आपसी रंजिश में गालीगलौज देते हुए उसके पति कोमल के ऊपर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी- डंडे एवं लात घूसों से कोमल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें काफी चोटें आई तथा पति कोमल का एक पैर टूट गया। अनीता ने जब पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जानमाल की धमकी दी। घायल कोमल को जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अनिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। महिला की शिकायत है कि पुलिस ने उसके पति की चोटों और उसकी तहरीर का ध्यान न देकर महज खानापूर्ति करते हुए शांतिभंग की धारा लगाकर एक आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसओ बृजमोहन सरोज का कहना है कि प्रकरण की जांच की जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें