फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टियों ने छोड़ा तारकोल का साथ

विज्ञापन
फीचर फोटो:एक दिन की बारिश भी नहीं झेल सकी सईदी रोड:नगर में जाम के झाम से छुटकारा के लिए राहत देने के - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। करोड़ की लागत से बनी नई-नई सईदी रोड पहली बारिश नहीं झेल सकी और गिट्टियों ने तारकोल का साथ छोड़ दिया। ऐसे में विभागीय गुणवत्ता की पोल भी खुल गई। इसे लेकर नगरवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। जबकि उधर जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। काफी समय के बाद बनी सईदी सड़क बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ उखड़ गई। तारकोल से अलग होकर गिट्टियां रास्तें इधर-उधर बिखर गई हैं। नगर पालिका ने रेलवे को लगभग 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान कर चार मीटर रेलवे परिसर की जमीन ली थी जिसे कुछ दिनों पहले ही सात मीटर चौड़ी व 700 मीटर लंबी सईदी रोड को पिच कराने का कार्य पूरा कराया था। 26 जून को इस सड़क का लोकार्पण भी हुआ था। लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने करोड़ों की बनी इस सड़क की मजबूती सबके सामने खोल कर रखी दी। कार्य में लापरवाही और मानकों की अनदेखी को लेकर नगरवासियों में नाराजगी है। नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। इसके लिए अवर अभियंता को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें