फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मे दो की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दो मामलों में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सुरेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

पहला मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी की नाबालिग लड़की को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी सिद्धा अहिलासपुर गांव निवासी अरविंद की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसे अदालत ने खारिज कर दिया । दूसरा मामला चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का है। इसमें मामले में आरोपी लड़की को भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ गांव निवासी चंदन ने जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें