फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम भरत मिलन दृश्य देख भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के भातकोल बाजार में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
वलीदपुर। श्री महावीर क्लब रामलीला समिति के तत्वावधान में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भातकोल बाजार में चल रही रामलीला में भरत मिलाप सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। अंतिम दिन कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने और भाई भरत से मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर समिति की ओर से रामलीला में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा और पारिवारिक एकता की सीख देने वाला सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सुबास सैनी, मनोज प्रजापति, वीरेंद्र भारती, अरविंद शर्मा, सोनू कुमार, अभिषेक सैनी, जोगेंद्र शर्मा, पप्पू उपाध्याय, शिशु पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें