फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारोें पर दिखे भाईचारगी का माहौल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि आने वाले त्योहारों में आपसी भाईचारगी का माहौल होना चाहिए। त्योहार सभी मिलकर मनाएं। तभी लोगों में आपसी प्यार के साथ ही नजदीकियां बढ़ेंगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे थे। बैठक में विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अपने विचार रखे। इस दौरान बिजली के जर्जर तारों, टूटी नालियों एवं सड़कों को लेकर शिकायतें भी की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों के सहयोग की सराहना करते हुए आगे भी जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा। उन्होंने बैठक के दौरान निर्धारित समय सीमा के अंदर ही ताजिया उठाने एवं उसे दफन करने को कहा। कहा सभी लोग आपस में सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाएं। कहा कि जनपद में अच्छा माहौल बन रहा है, तभी विकास कार्य में तेजी आ रही है। जिलाधिकारी ने सदस्यों को सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने एवं बैठक में तय समय सीमा के दौरान ही अपने कार्यक्रम करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं एसएचओ सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें