फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक की टंकी पर रखे बैग सहित दो लाख रुपये लेकर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर पौने तीन बजे बाइक सवार उच्चके बाइक एजेंसी के मैनेजर से दो लाख रुपयों से भरा बैग झपट कर फरार हो गए। शहर की टीवीएस बाइक के मेन एजेंसी का मैनेजर एसबीआई से रुपयों भरा बैग बाइक की टंकी पर रखकर शोरूम पर जा रहा था। एजेंसी स्वामी की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। आजमगढ़ बाईपास रोड पर बड़ी कंम्हरिया के पास टीवीएस बाइक की एजेंसी है। इसका मैनेजर खुर्शीद ने एसबीआई की मेन ब्रांच से तीन लाख रुपये निकाले। एक लाख पैंट की जेब में रखे और शेष दो लाख एक छोटे से बैग में रखकर उसे दोनों पैरों के बीच बाइक की टंकी पर रख लिया। मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर पीछे से बाइक से आए दो युवकों में से एक ने बाइक की टंकी पर रखा रुपयों से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए। अचानक हुई घटना से मैनेजर हक्का-बक्का रह गया। उसने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक शादाब को दी। एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर कोतवाल संजय त्रिपाठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली। कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि मैनेजर रुपयों को सुरक्षित तरीके से नहीं ला रहा था। उसकी लापरवाही के चलते उचक्के अपनी चाल में कामयाब हो गए। उचक्कों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें