फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों भेजी जाएगी पारिश्रमिक की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट में परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षक तथा मूल्यांकन कार्य करने वालें परीक्षकों को पारिश्रमिक के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। अब यह धनराशि बोर्ड की ओर से शिक्षकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। उधर, बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 81464 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 126 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले तथा मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं जांचने वाले परीक्षकों को पारिश्रमिक भुगतान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और प्रधानाचार्यो के यहां चक्कर लगाना पड़ता था।लेकिन इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शिक्षकों का विस्तृत डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उनकी बोर्ड परीक्षा तथा मूल्यांकन कार्य के लिए ऑनलाइन ड्यूटी भी लगेगी। पारिश्रमिक का भुगतान शिक्षकों के खाते में किया जाएगा। इससे तीन हजार से अधिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान अब आनलाइन होगा। 28 फरवरी तक शिक्षकों का डाटा बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें