स्थानीय थाने की पुलिस ने जिलाबदर घोषित अपराधी सुनील चौहान पुत्र रामाश्रय चौहान निवासी मझौली थाना हलधरपुर को जिला बदर करने की कारवाई की। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश वाद संख्या 1914/2024 सरकार बनाम सुनील चौहान के विरूद्ध 6 माह के लिए जिलाबदर का आदेश दिया और कार्यवाही करते हुए जिला सीमा के बाहर किया गया । सुनील चौहान के ऊपर धारा 379, 41, 411, 420, 504 समेत कई धाराएं पंजीकृत हैं।