फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10 साल पहले बनी 14 किमी सड़क गड्ढों की भरमार, वनदेवी धाम जाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लॉक क्षेत्र का बढुआगोदाम-वनदेवी-काझा मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। 14 किलोमीटर की सड़क पर सैकड़ों छोटे-बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन हर बार केवल गड्ढों को भर कर कोरम पूरा कर लिया गया। जबकि इस मार्ग पर जनपद का अतिप्राचीन धरोहर और पर्यटन स्थल वनदेवी धाम स्थित है।
विज्ञापन

वहीं पिपरीडीह बाजार में दशहरा का मेला लगता है और भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। एक दिन बाद नवरात्र शुरू हो जाएगा। लेकिन अब तक सड़क के गड्ढे भरे नहीं गए हैं। कुछ दिन पहले ही पिपरीडीह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क के मरम्मत की मांग की थी। ताकि नवरात्र में वनदेवी धाम दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस मार्ग से सरसेना, काझा, बढुआगोदाम, पिपरीडीह, कहिनौर, कुशमौर, ब्राह्मणपुरा, बबुआपुर, भार, उस्मानपुर, रैकवारेडीह सहित 50 गांवों के हजारों लोग आते जाते हैं। 10 साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण हुआ था। उस समय से क्षेत्र के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विरोध किया था और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया था। नतीजा यह रहा कि दो साल बाद ही सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी। ये सड़क आजमगढ़ की सीमा पर स्थित नगर पंचायत चिरैयाकोट को जिला मुख्यालय से जोड़ती है।
बरसात समाप्त होने पर सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू होगा। इसके लिए प्रति दो किलोमीटर सड़क की भराई के लिए 15 हजार रुपये का बजट मिलता है।- चक्रेश केन, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें