मऊ। विधानसभा क्षेत्र के लिए उपनिर्वाचन हेतु नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी सुरेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन कुल दस नामांकन पत्र बिके। लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। दो दिन में किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।