चिरैयाकोट नगर पंचायत के अधिकारियों की ओर से प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग करने वाले दुुकानदारों के यहां सोमवार की शाम को छापा मारा। इस दौरान टीम ने करीब10 किलो से ज्यादा पॉलीथिन जब्त कर लिया। चेकिंग टीम ने दुकानदारों से 20000 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया । इस छापेमारी में नगरपंचायत के नगर पंचायत ई ओ मनोज कुमार के साथ संतोष यादव , रामशरण वर्मा , आमिर खां , अजीत सिंह , विजेन्द्र यादव , राममूरत यादव व नगर पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मचारी और एसआई कृष्ण कांत शुक्ला और पुलिस कर्मियों के साथ चौक बाजार, जमीनदुर्गा, रोडवेज बस स्टाफ, मछली मार्केट, नई सब्जी मंडी के दुकानदारों पर कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले सब्जीमण्डी , चौक, रोडवेज , युसुफाबाद, त्रिमुहानी , खरिहानी रोड, तकिया बाजार रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही चेताया कि दोबारा पॉलिथीन मिलने पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दी गई । दूसरे तरफ बाजार के दुकानदारो में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गये ।