मधुबन थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में हुई मारपीट की चार घटनाओं में पुलिस ने दस आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के मीरपुर टड़वा में दो मई को दरवाजे से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ले जाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष की ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने श्रवण कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं भैरोपुर निवासी रंजना देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही धर्मेंद्र सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन लोगों पर आरोप है कि क्रिकेट के खेलने के दौरान रंजना के बेटे को इन लोगों ने मारा पीटा। उधर रामपुर माफी निवासी चंद्रिका की पत्नी को गांव के ही अजय ने मारपीट कर घायल कर दिया। चंद्रिका की तहरीर पर पुलिस ने अजय के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।