मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को 1 अक्तूबर 2026 को जनपद में ऑपरेशन कवच 2.0 विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बस बॉडी कोड मानकों का उल्लंघन करने वाले और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की टीम ने नगर के मतलूपुर तिराहा, गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़ के साथ मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना में चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग के दौरान कुल दस बसों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, दो बसों को मौके पर ही दो को खड़ा कराया दिया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवहन नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से की गई है। कार्रवाई को लेकर एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि ऑपरेशन कवच 2.0 का मुख्य लक्ष्य अनधिकृत बस संचालन पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना है। साथ ही बस बॉडी कोड मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है।