फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लगातार तीसरे दिन तापमान 42 पहुंचा, गर्मी से बेहाल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मई माह के तीसरे हफ्ते में लगातार तीसरे दिन तापमान 42 रहा। गर्मी और धूप से लोग बेहाल रहे। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धूप रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तीखी होती गई। गर्मी के प्रकोप के चलते लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम से बाहर निकले। गमछा, टोपी पहन कर धूप से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी रहा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक,लस्सी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम सहित अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। जरूरी होने पर घरों से बाहर निकल भी रहे थे। बृहस्पतिवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 22 प्रतिशत रही। जबकि हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

कोट

गर्मी में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का ही प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीएं। जहां तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन,जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें