फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीस्कोप से किया तारों का नजारा

विज्ञापन
सनबीम स्कूल में तारावलोकन कार्यक्रम में दूरबीन से सौरमंडल को देखते छात्र।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार को तारावलोकन कार्यक्रम में बच्चों ने टेलीस्कोप से तारों का नजारा किया। इस दौरान बच्चों को सौरमंडल से जुड़े ग्रहों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी प्रीती सिंह ने बच्चों से अपने सौरमंडल से जुड़े प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए उत्तरों से वह प्रभावित हुईं। कार्यक्रम में बच्चों को भारत के अंतरिक्ष मिशन और भारतीय खगोल वैज्ञानिकों के बारे में भी बताया गया। भारत के अति महत्वपूर्ण अंतरिक्ष उपक्रम चंद्रयान -2 के बारे में भी बच्चों को एनिमेटेड वीडियो से जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष के प्रति अन्वेषणात्मक भावना को सृजित करना था। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि बच्चों में बाल्यकाल से ही तारों और ग्रहों को लेकर विशेष जिज्ञासा होती है। उनके मन में अनगिनत प्रश्न उठते रहते हैं जिनका उत्तर देने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया है। इस अवसर पर बने फीडबैक बोर्ड पर अभिभावकों ने सकारात्मक टिप्पणियां भी लिखीं। प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें