फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोर का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 भारथिया निवासी एक किशोर ने अपने घर के छत से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजन किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख सन्न रह गए। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के भरथिया निवासी विवेक राजभर (16) पुत्र देवेंद्र राजभर शनिवार की रात भोजन के बाद घर में सो रहा था। इसी बीच उसने घर के छत के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह सोकर उठे परिजन को विवेक का लटकता शव दिखा। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें