फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्घ्य देने के बाद नदी में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक लालमोहन यादव।फाइल फोटो - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोन्हिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह छठ पूजा के दौरान तमसा नदी में नहाने उतरे 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। ऐसे में छठ की खुशियां मातम में बदल गई। कोन्हिया गांव निवासी महेंद्र यादव अपने परिवार के साथ तमसा नदी के तट पर छठ पूजा करने गया था। सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उसका 14 वर्षीय पुत्र लाल मोहन नदी में नहाने चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। काफी खोजबीन करने पर उसे 20 मिनट बाद नदी से बाहर निकाला जा सका। लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छठ पर्व के दौरान घटना होने से परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता महेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें