वलीदपुर। शौच को गई किशोरी से गांव के युवक ने बुधवार की रात दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। दर्ज मुकदमे में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया किरात करीब दस बजे वह शौच के लिए गांव के सीवान में गई थी। तभी गांव निवासी राजन उर्फ राजू ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। एसओ मुहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।