फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नकदी सहित किशोरी लापता, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी नकदी लेकर घर से लापता हो गई। उसके पिता ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर उसकी किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीते 24 जुलाई की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब उसे जगाने गए जब वह अपने कमरे में नहीं मिली। तलाश के दौरान पता चला कि गांव के तीन युवक सोनू, विधि चंद और अरविंद उसे भगा कर ले गए हैं। बताया कि उसकी लड़की अपने साथ 15 हजार रुपये नकदी तथा जेवर भी ले गई है।
आरोप लगाया कि जब वह इस संबंध में आरोपियों के घर पूछताछ करने गए तो उनके घर वालों ने गालियां देते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। साथ ही इस संबंध में थाने में जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें