फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर घायल हो गया।
दुबारी निवासी घायल उदयभान (13) पुत्र बाबूलाल बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे मधुबन दुबारी मार्ग स्थित दुबारी बाजार में पैदल जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल किशोर को लोगों ने फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
उधर बृहस्पतिवार की शाम उंदुरा बाजार के पास दूसरी घटना हुई। जिसमें अनियंत्रित बाइक के पलटने से बाइक चला रहा अविनाश(30) पुत्र श्री किशुन निवासी कमरौली और सवार रामकेत घायल हो गए।