फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव के सीवान में शुक्रवार की दोपहर बाद दो बजे बिजली गिरने से े12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह सीवान में ताल की तरफ चर रहे गधे को लेकर घर आ रहा था कि बिजली की चपेट में आ गया। मौत पर परिजन बिलखते रहे। गांव निवासी जयहिंद कनौजिया का पुत्र अमन गधा लेकर गांव से पश्चिम सीवान में ताल में चराने गया थ। इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ गरज चमक होने लगी। मौसम खराब होने और बारिश की संभावना को देखते हुए वह की घर के लिए चल पड़ा। शारदा सहायक नहर के पास तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी और उस पर आ गिरी। अमन घायल होकर गिर पड़ा। नहर पर मौजूद कुछ लोगों ने अमन को गिरते देखा तो उस ओर लपके और उसे संभाला। घर पर सूचना दी तो परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। झुलसी अवस्था में उसे लेकर परिजन दोहरीघाट सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर पहुंचे। घटना की सूचना पर आसपास के लोग उसके घर पर शोक जताने जुट गए। अमन चार भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत पर मां सवित, पिता जयहिंद और उसके तीन बड़े भाई बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें