मऊ। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की चट्टी से कुछ सामान लेकर वापस साइकिल से घर जा रहे एक किशोर पीछे से जा रहे एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा के नव निर्वाचित प्रधान गुड्डू सोनकर का 12 वर्षीय किशोर संजीव कुमार बृहस्पतिवार की शाम सात बजे साइकिल से सिरसा चट्टी पर कुछ सामान लेने गया हुआ था। वह घर वापस जा रहा था कि उसके पीछे से मिट्टी भरकर जा रहा एक ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। जिससे किशोर साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधान गुड्डू ने शुक्रवार की सुबह थाना पहुंचकर तहरीर दी। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।