फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी को सांप ने दूसरी बार काटा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के आदमपुर सुरही में शनिवार देर शाम सांप के काटने से एक 14 वर्ष की किशोरी की मौत हो गई। पहचान खुशी राजभर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम अपने घर के कमरे में चारपाई पर लेट कर मोबाइल देख रही थी। इसी बीच किसी जहरीले सांप ने उसे हाथ में डस लिया। सांप ने उसे दो बार काटा। पहली बार के काटने पर उसने गंभीरता से नहीं लिया और मोबाइल चलाने में व्यस्त रही। जब दूसरी बार सांप ने काटा तो फिर उसे इसका एहसास हुआ और घर वालों को आ कर बताई। परिवार वाले उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसे दोहरीघाट के एक निजी चिकित्सक को भी दिखाया गया। लेकिन किशोरी की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। रविवार सुबह युवती के अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह दो बहन एवं एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। कक्षा 9 में दाखिला ली थी। पिता कानपुर में एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें