फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक एक बार फिर आंदोलित होने के मूड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जूनियर हाई स्कूल मधुबन पर अटेवा की बैठक हुई। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला संरक्षक श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अटेवा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। साथ ही फतहपुर मंडाव ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक के बाद दर्जनों शिक्षकों को अटेवा की सदस्यता दिलाई गई। ब्लॉक संरक्षक वीरेंद्र कुमार एवं ब्लॉक संयोजक राम करन के प्रस्ताव पर अरुण यादव को महामंत्री, विवेक राव को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार, अंकित सिंह एवं लवकुश को ब्लॉक सह संययोजक, मनोज कुमार, सुशील भारद्वाज को ब्लॉक मंत्री, मोहम्मद इमरान, श्रीराम बरनवाल, धनंजय कुशवाहा को संगठन मंत्री, सुधाकर यादव और अमरजीत यादव को संयुक्त मंत्री, तुहिनांशु त्रिपाठी को ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी, मोहम्मद अजीम उस्मानी को ब्लॉक मीडिया प्रभारी और प्रमेंद्र मौर्य को सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज बहादुर सिंह, रमाकांत, संतोष शर्मा, बद्री विशाल पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, कमलेश आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें