फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और बच्चों ने लगाई पोषण वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण मिशन के तहत नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश की तरफ से नगर के कंपोजिट स्कूल हकीकतपुर में शिक्षकों और बच्चों ने संयुक्त रूप से पोषण वाटिका लगाई। जिसमे पपीता, आम, शहतूत, नींबू और औषधीय पौधा तुलसी के पौधों का रोपण स्कूल परिसर में किया गया। इस मौके पर पूर्व एआरपी चंद्रधर राय ने पोषण पौधों के बारे में बताते हुए कहा कि पौधों के फल, बीज, पत्ती या अन्य भागों से हमारे शरीर का पोषण होता है। आम में कैल्सियम, फाइबर, नीबू मे विटामिन सी आदि पोषणयुक्त पदार्थ मिलते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुर्शीद अनवर ने बताया कि स्कूल कैंपस में पौधे तो लगते हैं परंतु अराजकतत्वों पशुओं द्वारा नष्ट हो जाते हैं। सुरक्षा के तौर पर जो ई़टो आदि के घेरों में लगे पौधे बच बच जाते हैं। पोषण वाटिका पर चित्रकला का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैंकडो छात्र छात्राओं ने बढचढ कर फलों और पोषण पौधों के चित्र बनाए। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका, द्वितीय पूजा और तृतीय प्रतिमा यादव को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया। जिसमे अनुदेशिका गुलफ्शां और मीना यादव का योगदान रहा। उधर प्राथमिक विद्यालय खेदूपुरा मे अमरूद,जामुन ,आम,बेर आदि के पोषण पौधे लगाए गए।चित्र कला प्रतियोगिता के आयोजन मे प्रथम द्वितीय और तृतीय आंकाक्षा, अनुष्का और रागिनी को प्रधानाध्यापक विनीत शर्मा ने पुरस्कृत किया। कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा मे शिक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से पोषण पौधों का पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर सोनम श्रीवास्तव, निर्मला देवी, शोभावती, प्रवीण राय, उमा देवी, जयंती राय सहित बच्चे शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें