फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए शिक्षक नेता रामविलास भारती

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को बकवल स्थित शिक्षक संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नेता रामविलास भारती के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि रामविलास भारती ने कुशल शिल्पी की तरह संगठन को गढ़ा। शशिभूषण राय ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा किए। एसआरजी अरविंद पांडेय ने कहा कि किसी व्यक्ति का इस तरह बिछड़ना पीड़ादायक है। आभा त्रिपाठी ने कहा कि रामविलास भारती हमेशा लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करते रहे। जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने कहा कि उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सभा को उपाध्यक्ष ओपी चंद्रा, डॉ. तेजभान, विजय बहादुर, हरिंद्र और शिवशंकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मनोज, लालबच्ची और गोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें