फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ ...

विज्ञापन
दुबारी में स्कूल चलों जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत जमुनीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जागरुकतारैली निकाली गई। जिसमें बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। रैली में शामिल बच्चे छात्र-छात्राएं पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए गांव में रैली निकाली। इस दौरान पूरे गांव में प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला सरकार की इस मुहिम को प्रत्येक ग्राम सभा में जागरूकता के माध्यम से चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामवृक्ष प्रजापति, विजय जंग बहादुर, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मनोज कुमार मेघवाल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसीलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें