फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार का लक्ष्य, 978 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में संक्रमण का आकार तो बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इससे बचाव को लेकर लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।सोमवार को 51 केंद्रों पर 8 हजार लक्ष्य के सापेक्ष महज 978 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि चौथे चरण के तहत सोमवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा जिले के नौ सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ पूरे जिले में 51 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण का आयोजन हुआ। इन केंद्रों पर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के आठ हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष इन केंद्रों पर 978 लोगों ने ही पहुंचकर टीके की पहली डोज लगवाई। वहीं इन केंद्रों पर 443 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें