महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस लाइन में उनके चित्र पर मार्ल्यापण अर्पित करते एसपी अविनाश पांडे?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों, कालेजों में विविधि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती पर रविवार को जिलाधिकारी अरूण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया। इसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दो महान विभूतियां बताते हुए कहा कि इनका जीवन दर्शन इतना विस्तृत है कि इनसे कुछ न कुछ हमेशा सीखने को मिलेगा। उन्होंने लोगों से इन महापुरुषोें के विचारों से प्रेरणा लेने को कहा। इस दौरान सीडीओ, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत कई विभागों अधिकारी मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी जेपी कुमार दीक्षित एवं कार्यकारी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वज फहराने के तत्पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। अपर मुख्य अधिकारी ने कर वसूली में प्रथम स्थान लाने पर कर्मचारी ओम प्रकाश यादव को सम्मानित किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने पुलिस लाइन में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। जिला खेल कार्यालय की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाक रेस का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में अवनीष यादव प्रथम, दीपक यादव द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में छाया प्रथम, प्रिया खरवार-द्वितीय, निर्मला-तृतीय रहीं। कोपागंज : युवक मंगल दल के अध्यक्ष अभिनव चौरासिया और महिला मंगल दल के उपाध्यक्ष अनुष्का चौरसिया के नेतृत्व में थाने के पास स्थित मित्रसेन बाबा के समाधि स्थल सहित सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साई कालेज आफ फार्मेसी एवं इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके आदर्शो को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा हासिल है। जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले लाल बहादुर शास्त्री आजीवन गांधीवादी विचारधारा का पालन करते रहे। इस दौरान सतेंद्र यादव, अविनास पांडेय, साधना चौरसिया, अश्वनी सिंह,फातिमा फिरदौस आदि उपस्थित थे। वहीं, चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल, फातिमा स्कूल, डीसीएसके पीजी कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज सहित विभिन्न स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूम से मनाई गई। मुहम्मदाबाद गोहना : अमृत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती पर छात्रों ने गांधीजी का वेश धारण कर उनके भजन को गाया। साथ ही आजादी में किए गए उनके आंदोलनों को लघु नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल बिपाशा बसु ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मनीष उपाध्याय, मनीषा, आकांक्षा पाठक, शादाब अब्दुल्लाह, अखिलानांद, आनंद कुमार, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
कोपागंज में गांधी जयंती के अवसर पर ब्रह्मस्थान की साफ सफाई करते युवक मंगल दल के लोग।संवाउ- फोटो : MAU
नगर के सिकटिया स्थित सांई कालेज आफ फार्मेंसी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प?- फोटो : MAU
महात्मा गांधी की जयंती पर नगर स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में उनके चित्र पर मार्ल्यापण करतीं उपप?- फोटो : MAU