फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधाओं का करें ख्याल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त करते - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। चुनाव प्रेक्षक प्रमोद बब्बन राव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। कहा कि मतदाताओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखने की व्यवस्था की जाए। पर्यवेक्षक ने सबसे पहले कस्बा के कन्या पाठशाला के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या के अतिरिक्त दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वलीदपुर में छह बूथों का जायजा लिया। यहां भी दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं को परखा। भदीड गांव के मतदान केंद्र का जायजा के दौरान पूर्व में वहां हत्या की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए यहां पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। राव इसके बाद क्षेत्र के खलीसा, साहूआरी, देवलास आरीपुर आदि गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने और मतदान के दिन पर्याप्त रोशनी के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार गौरव शाह, कोतवाल शैलेश सिंह, राजस्व निरीक्षक विजय सिंह, लेखपाल शैलेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्रधर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें