दोहरीघाट। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में एसडीएम आशुतोष राय ने ईओ, सिचाई विभाग के जेई, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सभासदों, व्यापार मंडल अध्यक्ष संग बैठक की। कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सख्त रुख अपनाते हुए हॉटस्पॉट से बाहर दुकान खोलने व घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश एसडीएम ने दिया। कहा कि वार्ड सभासदों को कोरोना पॉजिटिव मरीजो व उनके परिवार वालो के बाहर घूमने को लेकर जानकारी देने की भी सख्त हिदायत दी। सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ ऋचा सिंह की शिकायत किया। एसडीएम ने उन्हें सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सिचाई विभाग के जेई को भी कसबे सहित आसपास क्षेत्र में बाढ़ को लेकर सभी व्यवस्थाओं व संसाधनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। लाकडाउन में दुकान खोलने की शिकायत पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल से कहा कि वे दुकानदारों को जागरूक करें। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान को सभासदों और पुलिस के सहयोग से जांच में तेजी लाने के लिए कहा।एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सभी को सावधान रहना होगा इस दौरान ईओ ऋचा सिंह, डॉ फैजान, एसओ सच्चिदानंद यादव, एसआई जगदीश सिंह, सिंचाई विभाग के जेई जयप्रकाश यादव, लेखपाल अरविंद पांडेय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल, सभासद मनोज जायसवाल, बाबूलाल, संतलाल, महेंद्र निषाद, दीपेंद्र गुप्ता, श्री प्रकाश सोनकर, कपूरचंद समेत आदि लोग रहे।