मऊ। जिले के रानीपुर और बड़राव ब्लाक में विदेेश से आए सात संदिग्धों की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान जांच में सभी सही मिले। स्वास्थ्य टीम ने सभी को आइसोलेट रहने की सलाह दिया। साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल अस्पताल आकर संपर्क करने की हिदायत दी। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र कोरोना वायरस का कहर बढ़ने पर रानीपुर थाना क्षेत्र के करपिया गांव निवासी छह लोग तथा लखनुआडीह गांव निवासी एक युवक विदेश दुबई और बहरिन से भागकर घर आ गए। इसमें कोई एक माह पूर्व घर आया है, तो कोई एक सप्ताह पूर्व आया था। कोरोना का कहर बढने पर अब जिला प्रशासन बाहर से आने वालों पर सख्त हुआ। इस दौरान दिल्ली से जारी सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को करपिया गांव पहुंची। टीम ने सभी लोगों की जांच कर उनसे उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसीक्रम में बडराव ब्लाक के एक गांव निवासी युवक जो विदेश से घर लौटा था। स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंचकर उसकी स्क्रिनिंग की। रानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में सभी दुरुस्त मिले। लेकिन सभी को हिदायत दी गई है, कि वो जरुरत पड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर संपर्क करें।