फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2302 घरों का किया सर्वे

विज्ञापन
कोपागंज हाटस्पाट एरिया में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। नगर पंचायत कोपागंज के हॉटस्पाट क्षेत्र में बने घरों का सर्वे स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशसान द्वारा गठित 17 टीमों द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को टीम ने दूसरे दिन 2302 घरों में पहुंचकर लोगों की जानकारी ली, साथ 15165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें चार लोग बुखार और पांच खांसी से पीड़ित मिले। टीम अब तक 4149 से ज्यादा घरों की जांच कर चुकी है। वहीं सर्वे के दौरान टीम को आठ बाहरी व्यक्ति मिले, जिसकी सूचना टीम ने प्रशासन को दी। जिससे इन लोगों को क्वारंटीन जा सके। मंगलवार को गठित 17 टीम हॉटस्पाट क्षेत्र के साथ नगर पंचायत कोपागंज के सभी 17 वार्डो में सर्वे किया। टीम ने दूूसरे दिन के सर्वे के दौरान हॉटस्पाट क्षेत्र के दोस्तपुरा, वाजिदपुरा, हूूसापुरा मुहल्ले आदि को मिलाकर 2302 घरों का सर्वे किया। टीम ने इस दौरान इन घरों में रहने वाले 15 हजार 165 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्वे के दौरान टीम ने बाहर से आए आठ व्यक्तियों को चिह्नित किया। इससे पहले टीम ने सोमवार को 1847 घरों की जांच करते हुए 12 हजार 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। बताते चले कि कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुहल्ले में देवबंद से लौटे 17 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद दोस्तपुरा मुहल्ले सहित कोपागंज बाजार को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन द्वारा चिहिन्त लोगों की संयुक्त टीम बनाकर एक साथ हॉटस्पाट क्षेत्र के साथ नगर पंचायत के सभी वार्डो का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें