फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति कार्यालय का लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत धीरज अग्रवाल को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। आरोपी लिपिक पहले से निलंबित की जा चुकी कोटे की दुकान बहाल करने के लिए अफसरों के नाम पर कोटेदार से घूस की मांग कर रहा था। लिपिक के द्वारा मांगी जा रही इस घूस का ऑडियो वायरल हो गया।इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने आरोपी लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।डीएम ने प्रकरण की जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा है।डीएम ने डीएसओ को सख्त चेतावनी दी है कि विभाग में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेख है कि कुछ दिनों पूर्व धीरज अग्रवाल पर एक गंभीर अनियमितता का आरोप लगा था उसमें भी जिलाधिकारी की तरफ से आरोपी लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया गया था लेकिन किन्हों कारणों से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा सकी थी,इस बीच एक नया मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें