फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षण समिति ने बालिका गृह बलिया का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला जज रामेश्वर के मार्गदर्शन में वृहस्पतिवार को पर्यवेक्षण समिति ने राजकीय बाल गृह बालिका, निधरिया जनपद बलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर समेत कई खामियां मिलीं। इस पर समिति में शामिल एडीजे शबीह जेहरा, सीजेएम फर्रुक इनाम सिद्धकी, सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा और सिविल जज जूनियर डिवीजन संतोष कुमार वर्मा ने व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नरीक्षण के दौरान बालिका गृह में कुल 82 किशोरियां मिलीं, जो गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, चंदौली, वाराणसी, देवरिया, आजमगढ़ एवं जौनपुर समेत 11 जनपदों की हैं। इसमें मऊ की एक तथा दो किशोरियां बिहार राज्य की हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में सही तरीके से प्रविष्टि, रख रखाव समुचित तरीके से नहीं किया जा रहा है। इस पर अधीक्षिका बालिका गृह को सख्त निर्देश दिया कि रजिस्टर को दो दिन के भीतर व्यवस्थित कर इसकी सूचना पर्यवेक्षण समिति को उपलब्ध कराएं। किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ में अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल 2022 के बाद अब तक किसी डाक्टर द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण नहीं किया गया है । वर्ष 2018 के बाद से अब तक किसी किशोरी को दवा इत्यादि आवश्यक सामग्री वितरित नहीं की गयी है। पर्यवेक्षण समिति ने अविलंब जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भेजने का निर्देश दिया। किशोरियों ने बताया कि मीनू एवं साप्ताहिक समय सारणी के आधार पर उन्हें नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इस पर किशोरियों को मीनू एवं समय सारणी के अनुसार नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा खराब मिला, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कैमरा अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें